कांकेर में BSF की बड़ी कार्रवाई, नक्सली स्मारक ध्वस्त

feature-top

नक्सल मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में 47 बटालियन बीएसएफ पखांजूर के जवानों ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है।

भारी बारिश और दुर्गम रास्तों की परवाह किए बिना, जवानों ने परतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम वाट्टेकल और परालमस्पी के घने जंगलों में नक्सलियों द्वारा बनाए गए लगभग 14 फीट ऊँचे स्मारक को ध्वस्त कर दिया।

इस विशेष अभियान की योजना 47 बटालियन कमांडेंट विजेंद्र नाथ गंगोली के निर्देश पर बनाई गई थी। गश्त के दौरान जवानों को मृत नक्सली नागेश द्वारा बनाया गया यह स्मारक मिला, जिसे मौके पर ही उखाड़कर नष्ट कर दिया गया।


feature-top