- Home
- टॉप न्यूज़
- महाराष्ट्र : नितेश राणे का उद्धव-आदित्य ठाकरे पर निशाना
महाराष्ट्र : नितेश राणे का उद्धव-आदित्य ठाकरे पर निशाना
13 Sep 2025
, by: Prakash
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले से पहले महाराष्ट्र में सियासत तेज हो गई है। राज्य सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता नितेश राणे ने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे पर विवादित बयान दिया है।
नितेश राणे ने उद्धव ठाकरे को “उद्धव खान” कहकर संबोधित किया और आदित्य ठाकरे पर पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “आदित्य ठाकरे खुद बुर्के में छिपकर मैच देखेंगे और उनकी आवाज भी पाकिस्तान जिंदाबाद कहेगी।
इसी के साथ उन्होंने शिवसेना सांसद संजय राउत पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे मरीन ड्राइव पर टिकट ब्लैक करते हुए नजर आएंगे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
