बिहार : एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में जमकर मारपीट

feature-top

बिहार के जमुई जिले के चकाई विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन मारपीट और हंगामे में बदल गया। कार्यक्रम के दौरान नीतीश सरकार में शामिल निर्दलीय मंत्री सुमित सिंह और जेडीयू के पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद के समर्थक आपस में भिड़ गए।

दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई और लात-घूंसे में बदल गई। मंच पर अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थिति को संभालने के लिए मौके पर मौजूद पुलिस और नेताओं के अंगरक्षकों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

काफी देर तक तनावपूर्ण हालात बने रहे और पुलिस समर्थकों को मंच से हटाने की कोशिश करती रही। अंततः कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया जा सका।


feature-top