कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा के बयान से राजस्थान की राजनीति में हलचल

feature-top

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बयान से सियासी भूचाल आ गया है। पीसीसी चीफ ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि स्पीकर रेस्ट रूम में बैठकर महिलाओं को देखते हैं और उनके कपड़े तक पर नजर रखते हैं।

डोटासरा ने यह बयान कांग्रेस के ‘वोट चोरी विरोधी अभियान’ की घोषणा के दौरान दिया।

उन्होंने विधानसभा में लगे कथित हिडन कैमरों को भी जांच का विषय बताया। इस विवादित बयान के बाद राजस्थान की राजनीति में जबरदस्त हलचल मच गई है।


feature-top