केरल : मानव-पशु संघर्ष कम करने के लिए संशोधन विधेयक मंज़ूर

feature-top

केरल सरकार ने राज्य में बढ़ते मानव-पशु संघर्ष को कम करने के उद्देश्य से वन्यजीव संरक्षण अधिनियम में संशोधन का मसौदा विधेयक मंज़ूर कर लिया है। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की विशेष बैठक में इस विधेयक को स्वीकृति प्रदान की गई।

नए मसौदा विधेयक के तहत मुख्य वन्यजीव वार्डन को यह अधिकार होगा कि वह ऐसे किसी भी जंगली जानवर को तुरंत मारने का आदेश दे सके, जो आबादी वाले क्षेत्र में प्रवेश कर किसी व्यक्ति पर हमला करता है या उसे घायल करता है।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने इसे देश का पहला मामला बताया है, जब किसी राज्य ने केंद्रीय कानून में संशोधन का प्रयास किया है।


feature-top