पीएम मोदी और उनकी माँ के एआई वीडियो पर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

feature-top

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी स्वर्गीय मां हीराबेन को लेकर बनाए गए एआई/डीपफेक वीडियो के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

यह वीडियो बीते दिनों बिहार कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया गया था। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता, 2023 की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

यह कार्रवाई भाजपा दिल्ली इकाई के चुनाव सेल संयोजक संकेत गुप्ता की शिकायत पर नॉर्थ एवेन्यू थाने में की गई।


feature-top