अभी नहीं शुरू होगी माता वैष्णो देवी यात्रा

feature-top

आज से शुरू होने वाली श्री माता वैष्णो देवी यात्रा को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में जानकारी श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने दी है। अधिकारियों के अनुसार यात्रा पुनः प्रारंभ होने तक स्थगित रहेगी।

गौरतलब है कि अगस्त महीने में भारी बारिश के चलते यात्रा मार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ था। इस कारण अनेक श्रद्धालु पहाड़ पर फंस गए थे, जिन्हें रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। इसके बाद से यात्रा बंद कर दी गई थी।


feature-top