छत्तीसगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने व अमर्यादित व्यवहार करने वाले शिक्षकों पर होगी FIR

feature-top

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के अनुशासनहीन व्यवहार को लेकर सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। सरगुजा और बस्तर संभाग से हाल ही में कई शिकायतें सामने आई थीं कि कुछ शिक्षक शराब पीकर स्कूल पहुंचते हैं और छात्राओं से छेड़छाड़ जैसी गंभीर घटनाओं को अंजाम देते हैं।

इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बड़ा निर्णय लिया है। उन्होंने साफ कहा कि ऐसे शिक्षकों को अब किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। मंत्री ने बताया कि पहले चरण में दोषी शिक्षकों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

इसके बाद विभागीय जांच पूरी होते ही दोषी पाए जाने पर उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया जाएगा। मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। शिक्षण संस्थानों में किसी भी तरह का अनुशासनहीन आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे नियमित निरीक्षण करें और ऐसे मामलों की तुरंत रिपोर्ट प्रस्तुत करें।


feature-top