हिंदुओं को संस्कृति, शास्त्र और शस्त्र के साथ जागना होगा : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

feature-top

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने स्वामी रामभद्राचार्य के बयान का समर्थन करते हुए कहा है कि हिंदुओं को अब संस्कृति, शास्त्र और शस्त्र के साथ जागना होगा। गिरिराज सिंह ने कहा स्वामी रामभद्राचार्य महाराज हिंदू धर्म के बड़े धर्मगुरु हैं।

उन्होंने बिहार के पुनौरा धाम में सीता की जन्मस्थली को कहा उनकी बात दुनिया ने माना। अगर वह कह रहे हैं तो सही बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में भी हिंदू को अब जागना ही होगा, अपनी संस्कृति के साथ जागना होगा। शास्त्र और शस्त्र के साथ जागना होगा और हिंदू एकता बनाए रखना होगा।

क्योंकि हमने द बंगाल फाइल्स देखा। बंगाल फाइल्स देखने के बाद महसूस हुआ। सोहराब वर्दी ने जो हिंदुओं पर कत्लेआम किया आज भी सोहराब वर्दी की जगह ममता बनर्जी हैं।

हिंदुओं का कत्लेआम मुर्शिदाबाद में कराए हैं, इसीलिए हिंदू को अब जागना होगा एक रहना होगा यह रामभद्राचार्य जी का संदेश सही है।


feature-top