पाकिस्तान के साथ मैच खेलना देश के साथ गद्दारी : अरविंद केजरीवाल

feature-top

भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में खेले जाने वाले क्रिकेट मैच को लेकर सियासत गर्म है। विपक्षी दलों के नेता पाकिस्तान के साथ मैच खेलने को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर हैं।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पाक के साथ मैच खेलने को देश के साथ गद्दारी बताया है।

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर आप नेता सौरभ भारद्वाज के पोस्ट को रिट्वीट कर कहा, "पाकिस्तान के साथ मैच खेलना देश के साथ गद्दारी है। हर भारतीय इस बात से बेहद गुस्से में है। आम आदमी पार्टी ने कहा कि क्रिकेट और आतंकवाद एक साथ क्यों चल रहा है! पीएम मोदी को इसका जवाब देना चाहिए।


feature-top