भारत की कुश्ती टीम को बड़ा झटका

feature-top

भारत की कुश्ती टीम को वर्ल्ड चैंपियनशिप में बड़ा झटका लगा है। ओलंपिक पदक विजेता अमन सहरावत को जाग्रेब (क्रोएशिया) में चल रही वर्ल्ड चैंपियनशिप से अयोग्य घोषित कर दिया गया।

अमन सहरावत को अयोग्य ठहराने की वजह चौंकाने वाली रही। निर्धारित वजन सीमा से उनका वजन अधिक पाया गया।

नियमों के अनुसार खिलाड़ियों का वजन तय सीमा से अधिक नहीं होना चाहिए, इसलिए उन्हें प्रतियोगिता से बाहर कर दिया गया।


feature-top