पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरों को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त

feature-top

देशभर के पुलिस थानों में काम न कर रहे या गायब सीसीटीवी कैमरों के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस मामले में एक मीडिया रिपोर्ट के आधार पर स्वतः संज्ञान लेकर जनहित याचिका दायर की गई है, जिस पर सुप्रीम कोर्ट कल सुनवाई करेगा।

सुनवाई जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ करेगी। याचिका में पुलिस हिरासत में हो रही मौतों और मानवाधिकार उल्लंघनों पर गंभीर चिंता जताई गई है।

कोर्ट ने बीते दिनों पिछली सुनवाई में मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा था कि इस साल के पहले 7–8 महीनों में 11 मौतें पुलिस हिरासत में हुई हैं। ऐसे में पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरों का न होना बेहद गंभीर मुद्दा है।


feature-top