ईडी ने उर्वशी रौतेला और मिमी चक्रवर्ती को जारी किया समन

feature-top

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अवैध सट्टेबाजी ऐप 1xBet से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला और पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए समन जारी किया है।

एजेंसी ने मिमी चक्रवर्ती को कल और उर्वशी रौतेला को 16 सितंबर को दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय में पेश होने के लिए कहा है। ईडी दोनों हस्तियों से 1xBet के साथ उनकी कथित संलिप्तता को लेकर पूछताछ करेगी।

यह वही मामला है जिसमें एजेंसी पहले भी कई फिल्मी सितारों और क्रिकेटरों से पूछताछ कर चुकी है। जांच एजेंसी के मुताबिक, अवैध सट्टेबाजी ऐप्स से जुड़े नेटवर्क पर आरोप है।

कि उन्होंने करोड़ों रुपये का घोटाला किया है और बड़े पैमाने पर कर चोरी को अंजाम दिया है। यह मामला वित्तीय अपराध और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत जारी है।


feature-top