पूर्व IAS अधिकारी अमित खरे बने उपराष्ट्रपति के सचिव

feature-top

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी अमित खरे को उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए प्रभावी होगी।

अमित खरे वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं। वर्ष 2021 में उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय में नियुक्त किया गया था, जहाँ वे सामाजिक क्षेत्र से जुड़े मामलों को देख रहे थे।

गौरतलब है कि खरे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को तैयार करने और लागू करने वाली कोर टीम के अहम सदस्य रहे हैं। शिक्षा और प्रशासनिक क्षेत्र में उनके अनुभव को देखते हुए उनकी यह नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है।


feature-top