यूपीआई से बड़े भुगतान की नई लिमिट आज से लागू

feature-top

एनपीसीआई (NPCI) ने यूपीआई ट्रांजैक्शन की सीमा बढ़ा दी है। आज से लागू नए नियमों के तहत इंश्योरेंस, कैपिटल मार्केट, लोन ईएमआई और ट्रैवल जैसे सेक्टर में अब एक दिन में 10 लाख रुपये तक का भुगतान किया जा सकेगा।

नई लिमिट केवल पर्सन-टू-मर्चेंट (P2M) पेमेंट्स पर लागू होगी। वहीं पर्सन-टू-पर्सन (P2P) ट्रांसफर की सीमा पहले जैसी ही 1 लाख रुपये प्रतिदिन रहेगी।

इंश्योरेंस और कैपिटल मार्केट निवेश की सीमा 2 लाख से बढ़कर 5 लाख, ट्रैवल बुकिंग और गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस पर भुगतान की सीमा भी अब 5 लाख प्रति ट्रांजैक्शन और 10 लाख रुपये प्रतिदिन हो गई है।


feature-top