- Home
- टॉप न्यूज़
- पंजाब : अजनाला और रमदास में बाढ़ पीड़ितों से मिले राहुल गांधी
पंजाब : अजनाला और रमदास में बाढ़ पीड़ितों से मिले राहुल गांधी
15 Sep 2025
, by: Prakash
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज पंजाब दाैरे पर हैं। वे प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। राहुल गांधी अमृतसर के श्री गुरु रामदास इंटरनेश्नल एयरपोर्ट पर पहुंचे। वहां से अजनाला, रमदास के गांव में जाकर लोगों से मिले।
राहुल गांधी रमदास स्थित गुरुद्वारा श्री समाध बाबा बुड्ढा जी साहिब में भी नतमस्तक हुए। इसके बाद वह गुरदासपुर जाएंगे और वहां के हालातों का जायजा लेंगे। साथ ही किसानों से भी मुलाकात करेंगे।
राहुल गांधी हवाई सर्वे के बजाय सीधे गांव-गांव जाकर लोगों से रुबरु होंगे। दौरे के दौरान वे डेरा बाबा नानक के गुरचक्क और दीनानगर क्षेत्र के मकौड़ा पत्तन में बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
