हरियाणवी फिल्म निर्माता उत्तर कुमार गिरफ्तार

feature-top

मशहूर हरियाणवी फिल्म निर्माता उत्तर कुमार को दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, एक हरियाणवी अभिनेत्री ने उत्तर कुमार पर शादी और करियर में तरक्की का झांसा देकर यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है।

पीड़िता का कहना है कि फिल्मों में रोल देने के बहाने आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से साफ इनकार कर दिया।

शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उत्तर कुमार को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच फिलहाल जारी है।


feature-top