सेंसेक्स 119 और निफ्टी 45 अंकों की गिरावट के साथ बंद

feature-top

पिछले हफ्ते शानदार प्रदर्शन करने के बाद आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। हफ्ते के पहले दिन आईटी और ऑटो स्टॉक्स में गिरावट देखने को मिली। आज बीएसई सेंसेक्स 118.96 अंकों (0.15%) की गिरावट के साथ 81,785.74 अंकों पर बंद हुआ।

इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी आज 44.80 अंकों (0.18%) के नुकसान के साथ 25,069.20 अंकों पर बंद हुआ।

बताते चलें कि पिछले हफ्ते सेंसेक्स में 1,193.94 अंक या 1.47 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। वहीं, एनएसई का निफ्टी 50 भी 373 अंक या 1.50 प्रतिशत के प्रॉफिट में रहा था।


feature-top