पटना में पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज

feature-top

बिहार में दरोगा और पुलिस भर्ती को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। खास बात यह रही कि प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थी हाथों में तिरंगा लिए हुए थे। आरोप है कि पुलिस ने तिरंगा छीन लिया और उसके डंडे से ही उन्हें पीटना शुरू कर दिया।

अभ्यर्थी पटना कॉलेज से मुख्यमंत्री आवास के घेराव के लिए निकले थे। जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ते हुए वे डाकबंगला चौराहे तक पहुंच गए। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें खदेड़ने के लिए लाठियां बरसाईं।

तिरंगे लगे डंडे से अभ्यर्थियों की पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद विपक्ष ने सरकार को घेरा है। राजद ने कहा कि यह न सिर्फ छात्रों पर बर्बरता है बल्कि तिरंगे का भी अपमान है।


feature-top