प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार को दी 36000 करोड़ की सौगात

feature-top

विधानसभा चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे पर पूर्णिया पहुंचे, जहां उन्होंने फीता खोलकर पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन किया।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के पूर्णिया में लगभग 36,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

उनके साथ सीएम नीतीश कुमार मौजूद रहे। इस खास मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, "आज प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्णिया हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया है...

इसके शुरू होने से इस क्षेत्र के लोगों को बहुत फायदा होगा...पहले की सरकार ने कोई काम नहीं किया और बहुत बुरा हाल था। जैसे ही हमारी सरकार आई लगातार काम किया गया है..."


feature-top