एशिया कप भारत-पाक मैच पर संजय राउत का बड़ा दावा

feature-top

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने आरोप लगाया है कि भारत-पाकिस्तान एशिया कप मैच में करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये का सट्टा खेला गया, जिसमें से 25,000 करोड़ रुपये पाकिस्तान पहुंचे।

उनका दावा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को अकेले इस मैच से 1,000 करोड़ रुपये की कमाई हुई। राउत ने कहा कि यह पैसा भारत के खिलाफ इस्तेमाल होगा। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सरकार और बीसीसीआई को इसकी जानकारी नहीं है?

मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने को भी उन्होंने दिखावा बताया और कहा कि यह बीसीसीआई व टीम मैनेजमेंट का सोचा-समझा फैसला था। राउत ने कहा, "जब देश में ऐसा माहौल है, तब पाकिस्तान को आर्थिक फायदा पहुंचाने वाले मैच खेलना समझ से परे है। सट्टेबाजी का इतना बड़ा जाल सरकार की आंखें खोलने के लिए काफी होना चाहिए।"


feature-top