ऑनलाइन टिकट बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव, 1 अक्टूबर से लागू होंगे नए प्रावधान

feature-top

ऑनलाइन रेलवे टिकट बुक करने के नियमों में बदलाव होने जा रहा है। 1 अक्टूबर 2025 से नया नियम लागू होगा।

इसके तहत किसी भी ट्रेन के लिए ऑनलाइन बुकिंग खुलने के बाद शुरुआती 15 मिनट तक केवल आधार-प्रमाणित यूजर्स को ही IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए सामान्य आरक्षण टिकट बुक करने की अनुमति मिलेगी। अभी तक ऐसा नियम केवल तत्काल टिकट बुकिंग पर लागू होता है।

जानकारी के लिए बता दें कि सामान्य रिज़र्वेशन की बुकिंग रोजाना रात 12:20 बजे से लेकर 11:45 बजे तक चलती है। इसके अलावा, सामान्य टिकटों की एडवांस बुकिंग यात्रा की तारीख से 60 दिन पहले खोली जाती है।


feature-top