अमेरिकी टैरिफ से झींगा निर्यात को भारी नुकसान : मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू

feature-top

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अमेरिकी टैरिफ के कारण राज्य के झींगा निर्यात पर पड़े गंभीर प्रभाव को लेकर चिंता जताई है। नायडू ने कहा है कि इस टैरिफ से झींगा उद्योग को लगभग 25 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और मत्स्य पालन मंत्री राजीव रंजन सिंह को पत्र लिखकर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित किया है।

अपने पत्र में नायडू ने उल्लेख किया है कि अमेरिकी टैरिफ के चलते करीब 50 प्रतिशत निर्यात आदेश रद्द हो चुके हैं। लगभग 2000 कंटेनरों के निर्यात पर करीब 600 करोड़ रुपये का अतिरिक्त टैक्स लगाया गया है। इस स्थिति से झींगा किसानों और निर्यातकों को भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।

नायडू ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि:

1. जलीय कृषि उत्पादों के घरेलू उपभोग को बढ़ावा दिया जाए।

2. इसके लिए जीएसटी और वित्तीय नीतियों को लचीला बनाया जाए।

3. खाद्य पदार्थों की खपत को बढ़ाने के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए।


feature-top