देशद्रोह साजिश मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

feature-top

सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से मणिपुर के चर्चित ‘ट्रांसनेशनल कॉन्सपिरेसी’ मामले में ट्रायल की स्थिति स्पष्ट करने को कहा। इस केस में आरोपी मोइरांगथेम आनंद सिंह पर म्यांमार के उग्रवादी संगठनों से संबंध और देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने के आरोप हैं।

न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और संदीप मेहता की पीठ आरोपी की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रही थी। आनंद सिंह ने दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा अप्रैल में जमानत खारिज करने के आदेश को चुनौती दी है।

उनका कहना है कि वह सितंबर 2023 से जेल में हैं और अब तक आरोप तय नहीं हुए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जमानत पर विचार करने से पहले ट्रायल की स्थिति देखना आवश्यक है।


feature-top