नेपाल में 17 सितंबर को मनाया जाएगा राष्ट्रीय शोक

feature-top

नेपाल की अंतरिम सरकार की पीएम सुशीला कार्की की कैबिनेट ने अपना पहला फैसला लिया है, जिसके तहत नेपाल में 17 सितंबर को राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा।

कैबिनेट ने जेन जी प्रदर्शन के दौरान मारे गए युवाओं के लिए राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। 17 सितंबर को राष्ट्रीय शोक के दौरान देश भर में आधा झण्डा झुकाया जाएगा।

इसके साथ ही विदेश स्थित सभी नेपाली दूतावास में भी झंडा झुकाया जाएगा।


feature-top