भारत की विकास यात्रा में स्थिरता और मानकों का महत्व : केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल

feature-top

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत की विकास यात्रा में स्थिरता एक अनिवार्य तत्व है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि गुणवत्ता, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए वैश्विक मानकों में सामंजस्य स्थापित करना बेहद आवश्यक है।

भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय इलेक्ट्रोटेक्निकल आयोग (आईईसी) आम बैठक प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि भारत ने हमेशा प्रकृति का सम्मान करने और पर्यावरण के साथ संतुलन बनाए रखने में विश्वास किया है।

यही भारत की विकास यात्रा का आधार है। उन्होंने कहा भारत विकास के आधार स्तंभ के रूप में स्थिरता पर केंद्रित है, क्योंकि प्रत्येक भारतीय स्वाभाविक रूप से प्रकृति का सम्मान करने में विश्वास करता है। भारत अपने जलवायु लक्ष्यों को मजबूरी में नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार वैश्विक नागरिक के रूप में पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

आर्थिक विकास में मानकों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए गोयल ने कहा कि उच्च गुणवत्ता वाले मानकों ने विश्व स्तर पर अर्थव्यवस्थाओं को समृद्ध बनाने में मदद की है। यही मानक भारत की तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था को वैश्विक मंच पर मजबूती प्रदान कर रहे हैं।


feature-top