E20 पेट्रोल से गाड़ियों पर नहीं पड़ता असर: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी

feature-top

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्पष्ट किया कि इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (E20 पेट्रोल) का वाहनों पर कोई नकारात्मक असर नहीं होता।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि इथेनॉल ब्लेंडिंग कार्यक्रम को लेकर फैलाया गया विवाद पूरी तरह निराधार है।

पुरी ने बताया कि इस पहल से न केवल देश की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत हुई है, बल्कि किसानों को भी ऊर्जा प्रदाता बनने का अवसर मिला है।

मंत्री ने जानकारी दी कि इस कार्यक्रम से अब तक 1.4 लाख करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा बचत हुई है और प्रदूषण में भी कमी आई है।


feature-top