काम पर नहीं लौटे तो होंगे बर्खास्त, स्वास्थ्य विभाग का सख्त आदेश जारी

feature-top

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारियों की अनियमित उपस्थिति पर बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि जो भी कर्मचारी 16 सितंबर तक ड्यूटी पर नहीं लौटेंगे, उनकी सेवा तत्काल समाप्त कर दी जाएगी।

स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिलेवार अनुपस्थित कर्मचारियों की सूची तैयार की जाए और उनके स्थान पर नई भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाए।

विभाग का कहना है कि मरीजों के इलाज और स्वास्थ्य सेवाओं में किसी तरह की रुकावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


feature-top
feature-top
feature-top