ईडी ने चैतन्य बघेल के खिलाफ 7000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की

feature-top

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने करोड़ों रुपये के 'शराब घोटाले' के संबंध में छत्तीसगढ़ की एक अदालत में एक नया अभियोजन शिकायत या आरोपपत्र दायर किया है। एजेंसी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य ने ₹1,000 करोड़ से अधिक की "अपराध की आय" का "प्रबंधन" किया।

7,039 पृष्ठों का पूरक अभियोजन शिकायत (आरोपपत्र) रायपुर स्थित छठे जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश दमरुधर चौहान की अदालत में दायर किया गया। इसमें व्यवसायी चैतन्य बघेल को आरोपी बनाया गया है।


feature-top