बिलासपुर : एनटीपीसी उप महाप्रबंधक रिश्वत लेते गिरफ्तार

feature-top

जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने एनटीपीसी के उप महाप्रबंधक विजय दुबे को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। यह कार्रवाई तिलाईपाली निवासी सौदागर गुप्ता की शिकायत पर की गई।

शिकायतकर्ता ने एसीबी को बताया था कि ग्राम तिलाईपाली स्थित उनके मकान का तीन हिस्सों में मौखिक बंटवारा हुआ है, जिसमें वह और उनके दो पुत्र अलग-अलग हिस्सों में रहते हैं। भूमि अधिग्रहण के दौरान उन्हें जमीन और मकान का मुआवजा मिल चुका है। लेकिन, पुनर्वास योजना के तहत उनके पुत्रों को करीब 30 लाख रुपये मिलने थे।

इनमें से 14 लाख रुपये का भुगतान हो चुका था, जबकि शेष 16 लाख रुपये दिलाने के बदले उप महाप्रबंधक विजय दुबे ने 5 लाख रुपये रिश्वत की मांग की। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसीबी टीम ने विजय दुबे को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।


feature-top