भारत ने ठुकरा दिया था मध्यस्थता का प्रस्ताव : पाकिस्तानी विदेश मंत्री

feature-top

पाकिस्तान के विदेश मंत्री और उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम कराने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे की पोल खोल दी।

पाकिस्तान विदेश मंत्री ने कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने मई में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य संघर्ष के दौरान उनसे कहा था कि भारत ने युद्ध विराम के लिए तीसरे पक्ष की मध्यस्थता से इनकार कर दिया, क्योंकि यह दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय मुद्दा है।


feature-top