बीजापुर: सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, जंगल से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

feature-top

पामेड़ थाना क्षेत्र के काऊरगट्टा जंगलों में सर्चिंग अभियान चलाते हुए सुरक्षाबलों ने बड़ी मात्रा में विस्फोटक और नक्सली सामग्री बरामद की है। जानकारी के अनुसार माओवादियों ने इन सामग्रियों को ग्राम कंचाल के जंगलों में गड्ढों और पेड़ों की खोल में छिपाकर रखा था।

बरामद सामग्री में बीजीएल लांचर, मजल लोडिंग बंदूक, बीजीएल सेल, बैरल पाइप, बैटरी, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, डायरेक्शनल माइंस, पिठ्ठू बैग, बीजीएल पोच, माओवादी वर्दी, केरिपु पैटर्न की कॉम्बैट ड्रेस, बेल्ट, बेडशीट, माओवादी साहित्य, पटाखे और राशन सामग्री शामिल है।

सुरक्षाबलों का कहना है कि माओवादी इस सामग्री का उपयोग किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने के लिए करने वाले थे, लेकिन समय रहते उनकी योजना को विफल कर दिया गया।


feature-top