प्रदेशभर के निजी मेडिकल कॉलेजों को हाईकोर्ट का नोटिस

feature-top

प्रदेशभर के निजी मेडिकल कॉलेजों से जुड़े छात्र हित के एक महत्वपूर्ण मामले में आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।

मुख्य न्यायाधीश की डिवीजन बेंच में हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सभी निजी मेडिकल कॉलेजों को नोटिस जारी करते हुए दो हफ्तों के भीतर जवाब तलब किया है।

मामला ईडब्ल्यूएस (EWS) श्रेणी की छात्रा प्रतीक्षा जांगड़े की ओर से दायर जनहित याचिका से जुड़ा है।

याचिका में छात्रा ने आरोप लगाया है कि कॉलेज प्रबंधन परिवहन और हॉस्टल सुविधा का उपयोग न करने के बावजूद उससे लाखों रुपए वसूलने का दबाव बना रहा है।


feature-top