नक्सलियों ने फिर की शांति वार्ता की पेशकश

feature-top

छत्तीसगढ़ को नक्सलमुक्त बनाने के लक्ष्य की दिशा में सुरक्षा बलों का अभियान लगातार जारी है। इन ताबड़तोड़ ऑपरेशनों का असर अब नक्सली संगठन पर साफ दिखने लगा है।

हाल ही में नक्सल संगठन की केंद्रीय कमेटी के प्रवक्ता अभय का एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें संगठन ने सरकार के साथ शांति वार्ता की इच्छा जताई है।

पत्र में कहा गया है कि नक्सली अब बंदूक छोड़कर मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं और जनसमस्याओं के समाधान के लिए राजनीतिक दलों व संघर्षरत संस्थाओं के साथ मिलकर काम करने को तैयार हैं। हालांकि, उन्होंने शांति वार्ता से पहले सरकार से सीजफायर की मांग भी की है।


feature-top
feature-top