नारायणपुर में 12 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

feature-top

सुरक्षा बलों के लगातार दबाव और अभियानों से नक्सली संगठन कमजोर होता जा रहा है। इसी कड़ी में नारायणपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है।

जिले में 5 महिलाओं सहित कुल 12 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। सभी नक्सलियों पर कुल 18 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

अबूझमाड़ क्षेत्र में लगातार नए कैंप की स्थापना और नक्सल विरोधी अभियानों के चलते नक्सली संगठन हताश होकर आत्मसमर्पण की राह अपना रहे हैं।


feature-top