विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में नीरज चोपड़ा

feature-top

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाला फेंक प्रतियोगिता की शुरुआत हो चुकी है। फिलहाल फाइनल के लिए क्वालिफिकेशन का दौर जारी है। क्वालिफिकेशन राउंड के शीर्ष 12 एथलीट्स फाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगे।

भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम एक्शन में हैं। हालांकि, डिफेंडिंग चैंपियन नीरज ने अपने पहले ही प्रयास में 84.85 मीटर का शानदार थ्रो फेंककर भाला फेंक प्रतियोगिता के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया।

ऑटोमैटिक क्वालिफिकेशन मार्क 84.50 मीटर था, जिसे नीरज ने पहले ही प्रयास में हासिल कर लिया।


feature-top