मुंबई बीजेपी अध्यक्ष ने दिया विवादित बयान

feature-top

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त मुंबई अध्यक्ष अमित साटम ने एक विवादास्पद बयान देकर सियासी माहौल गर्मा दिया है। विजय संकल्प रैली के दौरान साटम ने मुस्लिम समुदाय का हवाला देते हुए कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव शहर की "सुरक्षा" से जुड़े हैं और "खान" को मुंबई का मेयर नहीं बनना चाहिए।

अंधेरी वेस्ट से विधायक साटम ने अपने संबोधन में कहा, “यह लड़ाई मुंबई को सुरक्षित रखने की है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर घुसपैठ बढ़ रही है और हालात बदल रहे हैं। कुछ शहरों के मेयरों के उपनाम देखिए। क्या हम मुंबई में भी वही पैटर्न चाहते हैं?” उनकी इस टिप्पणी के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।

विपक्षी दलों ने इसे भाजपा की "विभाजनकारी राजनीति" करार दिया है, जबकि भाजपा नेता इसे "मुंबई की सुरक्षा और पहचान" से जोड़कर देख रहे हैं। इस रैली में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद थे। नगर निकाय चुनाव नज़दीक आते ही इस बयान ने राजनीतिक सरगर्मी और तेज कर दी है।


feature-top