सुकमा के जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़

feature-top

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के पश्चिमी क्षेत्र के घने जंगलों औरक़ पहाड़ी इलाकों में सुबह से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। माओवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

इसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों ओर से रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और सावधानीपूर्वक अभियान चलाया जा रहा है।


feature-top