शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद

feature-top

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स बुधवार को 320.25 अंक यानी 0.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,013.96 अंक पर बंद हुआ।

वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 93.35 अंक या 0.37 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,423.60 पर पहुंच गया।

इस बीच विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया दबाव में रहा। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 28 पैसे कमजोर होकर 88.13 (अनंतिम) पर बंद हुआ।


feature-top