कोलकाता की दुर्गा पूजा समिति के लिए ममता बनर्जी ने लिखा थीम सॉन्ग

feature-top

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस बार दुर्गा पूजा के अवसर पर एक विशेष भूमिका निभाई है। उत्तर कोलकाता स्थित ताला प्रत्यय दुर्गा पूजा समिति, जो इस वर्ष अपनी शताब्दी मना रही है, के थीम गीत के बोल खुद मुख्यमंत्री ने लिखे हैं।

इस गीत को राज्य के मंत्री इंद्रनील सेन ने अपनी आवाज़ दी है। समिति ने अपने शताब्दी वर्ष की थीम ‘बीज आंगन’ (आंगन में बीज) रखी है।


feature-top