भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद

feature-top

घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक जैसी प्रमुख कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली के चलते तीन दिन से जारी तेजी पर ब्रेक लग गया। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 387.73 अंक यानी 0.47 प्रतिशत टूटकर 82,626.23 अंक पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान यह 528.04 अंक तक गिरकर 82,485.92 अंक के स्तर तक चला गया। इसी तरह, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी भी 96.55 अंक या 0.38 प्रतिशत फिसलकर 25,327.05 अंक पर बंद हुआ।


feature-top