बिहार : प्रशांत किशोर का उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बड़ा हमला

feature-top

जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की डिग्री और अतीत को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी मैट्रिक पास भी नहीं हैं, फिर भी उन्होंने कामराज यूनिवर्सिटी से स्नातक और कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से डी.लिट की डिग्री ली है।

इस पर स्पष्टीकरण उन्हें खुद देना चाहिए। किशोर ने आगे दावा किया कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सुप्रीम कोर्ट में सम्राट चौधरी के मैट्रिक फेल होने की बात कही थी और खुद सम्राट ने 2010 में इसे स्वीकार भी किया था।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सम्राट चौधरी पर 1998 में कांग्रेस नेता सदानंद सिंह समेत छह लोगों की हत्या का आरोप लगा था और वह इस मामले में जेल भी गए थे। बाद में नाबालिग साबित होने पर उन्हें रिहाई मिली।

प्रशांत किशोर का कहना है कि मंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी पर उम्र घोटाले का आरोप भी लगा, जिसके चलते उन्हें पद छोड़ना पड़ा था।


feature-top