- Home
- टॉप न्यूज़
- सिंधिया परिवार की 40,000 करोड़ की संपत्ति विवाद सुलझने की ओर
सिंधिया परिवार की 40,000 करोड़ की संपत्ति विवाद सुलझने की ओर
19 Sep 2025
, by: Prakash
देश के चर्चित सिंधिया परिवार की लगभग 40,000 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर वर्षों से चला आ रहा विवाद अब सुलझने की दिशा में बढ़ता दिखाई दे रहा है।
मध्यप्रदेश हाई कोर्ट, ग्वालियर की एकलपीठ ने इस मामले में महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी तीनों बुआओं को आपसी सहमति से विवाद निपटाने के निर्देश दिए हैं।
कोर्ट ने परिवार के सभी पक्षकारों को 90 दिनों की अवधि में आपसी सहमति से समाधान निकालने का अवसर प्रदान किया है। इस आदेश के बाद लंबे समय से उलझे इस संपत्ति विवाद में समझौते की उम्मीदें और प्रबल हो गई हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
