जम्मू कश्मीर : सज्जाद लोन पर सकीना इट्टू का गंभीर आरोप

feature-top

उमर अब्दुल्ला सरकार में मंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) की वरिष्ठ नेता सकीना इट्टू ने पीपुल्स कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष सज्जाद लोन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

कुलगाम में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए इट्टू ने कहा कि लोन ने युवाओं को हथियार थमाए और उन्हें पाकिस्तान जाकर प्रशिक्षण लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने दावा किया कि लोन ने युवाओं को कश्मीर की आज़ादी का सपना दिखाया।

स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री सकीना इट्टू ने कहा कि “आज़ादी के नाम पर हजारों युवा मारे गए और घाटी के कब्रिस्तान भर गए। लेकिन बाद में जब जम्मू-कश्मीर में बीजेपी गठबंधन की सरकार बनी, तो वही सज्जाद लोन समाज कल्याण मंत्री बन गए। उस समय उन्होंने कश्मीर के लोगों की पीड़ा पर एक शब्द तक नहीं कहा।

 उन्होंने आगे कहा कि “आज सज्जाद लोन को न तो लोगों की दुर्दशा परेशान कर रही है और न ही युवाओं की शहादत, बल्कि उन्हें यह खटक रहा है कि उमर अब्दुल्ला मुख्यमंत्री हैं और उन्हें जम्मू-कश्मीर की जनता ने ही चुना है।


feature-top