ऑस्कर 2026 में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि बनी ‘होमबाउंड’

feature-top

ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर अभिनीत फिल्म ‘होमबाउंड’ को ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर कैटेगरी के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि चुना गया है।

इस फिल्म की घोषणा आज कोलकाता में एन. चंद्रा ने की। ‘मसान’ फेम निर्देशक नीरज घेवान के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस ने किया है।

चयन पर निर्माता करण जौहर ने खुशी जताते हुए कहा कि नीरज घेवान की मेहनत दुनियाभर में लाखों दिलों को छुएगी।


feature-top