नक्सल संगठन में फूट, युद्धविराम पर उठा विवाद

feature-top

छत्तीसगढ़ को 2026 तक नक्सलमुक्त बनाने के लक्ष्य के बीच माओवादी संगठन में मतभेद सामने आए हैं। हाल ही में संगठन के केंद्रीय प्रवक्ता अभय ने युद्धविराम की बात रखते हुए सरकार से बातचीत की शर्त रखी थी।

लेकिन इस बयान के चार दिन बाद तेलंगाना स्टेट कमेटी का पत्र सामने आया है, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि अभय का युद्धविराम संबंधी बयान उनकी निजी राय है, न कि पार्टी का आधिकारिक निर्णय।

लगातार आ रहे विरोधाभासी बयानों से साफ संकेत मिल रहा है कि संगठन के भीतर गुटबाज़ी और फूट गहराती जा रही है।


feature-top
feature-top