मोदी ने वोट चोरी से पाई सत्ता, सबूत सौ फीसदी पक्के : राहुल गांधी

feature-top

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वोट चोरी का आरोप लगाया है। वायनाड में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनके पास ऐसे ठोस प्रमाण मौजूद हैं, जिन्हें उन्होंने ‘हाइड्रोजन बम’ बताया।

राहुल गांधी ने कहा, हम एक हाइड्रोजन बम लाने जा रहे हैं, जो पूरी स्थिति को तहस-नहस कर देगा। हमारे पास सौ फीसदी जानकारी और स्पष्ट सबूत हैं।

मैं बिना प्रमाण के कुछ नहीं कह रहा हूं। जो कुछ हुआ है, वह जल्द ही सामने आएगा। उन्होंने दावा किया कि इन साक्ष्यों से यह साबित होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता पाने के लिए वोट चोरी की।


feature-top