महाराष्ट्र : गरबा कार्यक्रम में केवल हिंदुओं को प्रवेश देने की सलाह पर विवाद

feature-top

महाराष्ट्र में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) द्वारा नवरात्र गरबा कार्यक्रमों में केवल हिंदुओं को प्रवेश देने और प्रवेश के दौरान आधार कार्ड जांच करने की सलाह के बाद विवाद खड़ा हो गया है।

भाजपा ने विहिप की इस सलाह का समर्थन किया है, जबकि कांग्रेस ने इस पर आपत्ति जताई है। विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीराज नायर ने कहा, “गरबा महज नृत्य नहीं, बल्कि देवी की पूजा का एक रूप है। जिन लोगों की देवी में आस्था नहीं है, उन्हें इसमें भाग लेने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

आयोजकों को प्रवेश द्वार पर आधार कार्ड जांचने, प्रतिभागियों को तिलक लगाने और पूजा कराने का निर्देश दिया गया है। विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता आयोजनों पर नजर रखेंगे। नायर ने यह भी कहा कि यह कार्यक्रम मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि धार्मिक अनुष्ठान है।


feature-top