मुख्यमंत्री योगी पर बनी फिल्म ‘Ajey’ पर अखिलेश यादव का तंज

feature-top

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बनी फिल्म ‘Ajey, The Untold Story of a Yogi’ रिलीज हुई। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस फिल्म पर तंज कसा।

अखिलेश यादव ने कहा, “केस वापसी का सीन है या नहीं? कार पलटने वाला स्टंट है या नहीं? बुलडोजर स्टंट है या नहीं? डायलॉग ओरिजिनल है या बीप लगी है?

आपसी लड़ाई का क्लाइमेक्स है या नहीं? डिप्टी CM के पर्दे के पीछे वाले डायलॉग हैं या नहीं?” उन्होंने फिल्म पर कटाक्ष करते हुए कहा, “यह मूवी तो रिलीज होने से पहले ही फ्लॉप हो गई है।”


feature-top