हिंदी फिल्मों ने मुंबई पुलिस के साथ किया अन्याय : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

feature-top

इंडियन पुलिस फाउंडेशन (आईपीएफ) के वार्षिक दिवस 2025 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आयोजकों को मुंबई को आयोजन स्थल चुनने के लिए बधाई दी। उन्होंने इस मौके पर फिल्मों में मुंबई पुलिस की छवि पर चिंता जाहिर की।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि हिंदी फिल्मों ने वर्षों से मुंबई पुलिस के साथ अन्याय किया है। वास्तविकता यह है कि हमारी पुलिस हमेशा समय पर घटनास्थल पर पहुंचती है, लेकिन फिल्मों में पुलिस को घंटों देर से आते हुए दिखाया जाता है। उन्होंने कहा, सिनेमा ने कभी भी सच्चाई को सही ढंग से प्रस्तुत नहीं किया।

इसके बावजूद मुझे गर्व है कि हमारी मुंबई पुलिस ने हमेशा अपने मानकों को बनाए रखा है और आज देश की सबसे भरोसेमंद पुलिस फोर्स के रूप में सम्मान अर्जित किया है।


feature-top